शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव और प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने कहा कि कल छात्रों की गूंज राहुल गांधी कार्यक्रम के पोस्टर वैधानिक रूप से कांग्रेस ने लगाए थे, जिन्हें निगम ने हटाकर भाजपा के पोस्टर लगा दिए हैं, यह निगम का दोहरा मापदंड उजागर करता है, जो गलत है। भाजपा का कोई भी नेता आता है तो वह पोस्टर निगम पूरी तरह सुरक्षित रखता है जो अवैध होते हैं और कांग्रेस ने एजेंसियों से पोस्टर लगवाए तो उन्हें भी हटवा दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




