सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मूसाखेड़ी क्षेत्र में 200 से ज्यादा मकान तोड़ने के लिए निगम तैयारी में

मास्टर प्लान की सड़क को आकार देने के लिए दौरे पर पहुंचे अधिकारी

मूसाखेड़ी क्षेत्र में 200 से ज्यादा मकान तोड़ने के लिए निगम तैयारी में

नगर निगम के द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र में 200 से ज्यादा मकान तोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र से बनाई जाने वाली मास्टर प्लान की सड़क को आकार देने के लिए आज अधिकारी दौरे पर पहुंच गए।

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा हर दिन ही सुबह के समय पर दौरा किया जा रहा है। वे अपने साथ नगर निगम के अधिकारियों को लेकर कभी बनाई जा रही सड़कों के काम की गति को देखने के लिए पहुंचते हैं तो कभी जहां पर सड़कों का निर्माण किया जाना है वहां पर की गई तैयारी को देखने के लिए पहुंचते हैं। इस कड़ी में आज सुबह सिंघल निगम के अधिकारियों को

इंदौर के मास्टर प्लान में प्रावधान लेकर पहुंच गए। की गई सड़क आर ई 2 का निर्माण नगर निगम के द्वारा काफी समय से किया जा रहा है। इस सड़क को बनाने में जिन मकानों के निर्माण बाधक बन रहे हैं उन्हें हटाने की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में आज कमिश्नर के द्वारा अधिकारियों को साथ में लेकर दौरा किया गया और इन निर्माणों को हटाने के बारे में योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि मूसाखेड़ी क्षेत्र में 200 से ज्यादा मकानों के निर्माण तोड़ना पडेंगे तब जाकर इस सड़क के लिए रास्ता मिल सकेगा। इसमें जिन लोगों के मकान पूरी तरह टूटने की स्थिति बन रही है उन लोगों को नगर निगम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान देने की पहल भी की जा रही है। निगम को अब प्राथमिकता के साथ इस सड़क का निर्माण करना है।

आज जब आयुक्त दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने निगम के अधिकारियों को कहा कि सड़क के बाधक निर्माण जल्दी से जल्दी तोड़ने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए योजना बनकर तैयार करो और काम को आकर दो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें