सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लोक अदालत में निगम को मिला 70 करोड़ का टैक्स बड़े बकायादारों पर सख्ती का मिला लाभ, छोटों को मिला छूट का लाभ

82 लाख बकाया, राजबाग मैरिज गार्डन सील

लोक अदालत में शनिवार को नगर निगम को टैक्स के रूप में करीब 70 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। निगम के खाते में 55 करोड़ रुपए सम्पत्तिकर, 9 करोड़ रुपए जलकर और 44 लाख रुपए कचरा शुल्क सहित कॉलोनी व अन्य मदों की राशि जमा हो चुकी थी। ऑनलाइन और चेक से हुए भुगतान की राशि जुड़ने के बाद वसूली का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

इस बार निगम ने लोक अदालत से पहले बड़े सम्पत्तिकर बकायादारों पर सख्ती दिखाई। शहर के सभी 22 झोन में बकायादार सम्पत्तियों की सीलिंग की गई। इसका असर यह हुआ कि कई बड़े बकायादार कार्रवाई से बचने या सील खुलवाने के लिए तत्काल बकाया जमा कराने पहुंचे। दूसरी ओर छोटे और आम करदाताओं ने लोक अदालत में सम्पत्तिकर के अधिभार में मिली छूट का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में झोन क्रमांक 8 में नगर निगम ने राजबाग मैरिज गार्डन को सील किया। गार्डन पर करीब 82 लाख रुपए सम्पत्तिकर बकाया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक बकाया जमा होने तक सम्पत्ति सील रहेगी। कुछ ऐसी सम्पत्तियों पर भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने अभी तक सम्पत्तिकर खाता नहीं खुलवाया था।

क्रश्चिन कॉलेज ने जमा किए 6 लाख

क्रश्चिन कॉलेज पर करीब 15 लाख रुपए बकाया था। शुक्रवार को निगम की टीम सीलिंग की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने 6 लाख रुपए जमा किए। भुगतान के बाद कॉलेज खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

सीलिंग के लिए पहुंची टीम तो जमा किए 26 लाख

एलआईजी चौराहे स्थित सिंगापुर बिजनेस पार्क पर 26 लाख रुपए बकाया थे। निगम की टीम सीलिंग के लिए पहुंची तो प्रबंधन ने मौके पर ही 26 लाख रुपए का पूरा टैक्स जमा कर दिया।

टैक्स जमा किया। अपर आयुक्त आकाश सिंह छूट, दोनों का असर वसूली पर दिखाई ने बताया कि बड़े बकायादारों पर की गई दिया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग झोन कार्रवाई और लोक अदालत में मिलने वाली कार्यालयों में टैक्स जमा करने पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें