इंदौर। विजय नगर इलाके में निगम की कचरा गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। घायल का नाम भारत लोधी निवासी फीनिक्स टाउनशिप है। उसकी रिपोर्ट पर कचरा गाड़ी क्रमांक एमपी 09 एई 4169 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया कि कचरा गाड़ी के आरोपी चालक ने तेज गति से मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी और पीछे चल रही दूसरी बाइक भी टक्कर मार दी।
16 झपटकर भागने वाले शातिर मोबाइल स्नैचर को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट आई है। आरोपी की पहचान पूर्व में जिलाबदर रहे कुख्यात बदमाश के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से छीना गया आईफोन बरामद कर लिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




