शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लड़खड़ाए निगम आयुक्त तो कलेक्टर ने थाम लिया हाथ

खजराना गणेश मंदिर में हुआ रोचक वाकया, प्रत्यक्षदर्शियों की नजर में छोटा घटनाक्रम शहर की बड़ी तस्वीर दिखा गया वीसी में जाने की जल्दी में क्यारी से टकराया जूता, कलेक्टर ने संभाला

खजराना गणेश मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव के शुभारंभ के दौरान हुआ एक छोटा-सा वाकया वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीसी में शामिल होने की जल्दबाजी में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल का जूता पेड़ की क्यारी से टकराया और वे लड़खड़ा गए। पास चल रहे कलेक्टर शिवम वर्मा ने फुर्ती दिखाते हुए उनका हाथ थाम लिया और उन्हें गिरने से बचा

पूजा के बाद प्रसाद की बारी

12 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन, महाआरती और भगवान गणेश को 11 हजार लिया। मोदकों का भोग लगाकर किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए। महाआरती के बाद दोनों अधिकारियों को मोदक प्रसाद वितरण करना था। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने कलेक्टर से प्रसाद बांटने का आग्रह किया। कलेक्टर शनि मंदिर की ओर बढ़ने लगे, तभी निगम आयुक्त ने उन्हें रोककर वीसी में जाने की अनुमति मांगी।

‘वीसी है, जाना पड़ेगा साहब’

आयुक्त ने बताया कि उन्हें काम से जुड़ी वीसी में शामिल होना है। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें भी वीसी में जाना है, आप कलेक्टर कार्यालय चले जाइए। इस पर निगम आयुक्त निगम आयुक्त आगे बढ़े। शनि मंदिर के पास पेड़ की क्यारी बनी हुई थी। जल्दबाजी में उनका जूता क्यारी से टकराया और वे अचानक लड़खड़ाकर नीचे की ओर झुक गए। पास ही चल रहे कलेक्टर ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि आयुक्त गिर ही जाएंगे, लेकिन कलेक्टर के हाथ ने उन्हें संभाल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी यह पूरा घटनाक्रम देखा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें