शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मल्हारगंज में निगम ने तीन खतरनाक मकान तोड़े

कई साल से दे रहे थे चेतावनी, अब की कार्रवाई

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह मल्हारगंज में तीन खतरनाक मकान तोड़े गए हैं। इन मकान में कई साल से निगम के द्वारा चेतावनी दी जा रही थी लेकिन जब कोई परिणाम नहीं निकला तो आज कार्रवाई की गई। नगर निगम की रिमूवल गैंग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में खतरनाक मकान तोड़ने की कार्रवाई की श्रृंखला में आज मल्हारगंज क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर के पास कार्रवाई की गई है। वहां पर तीन मकान खतरनाक स्थिति में बने हुए थे। इन मकानों को पिछले कई साल से नगर निगम के द्वारा नोटिस दिया जा रहा था और खतरनाक हिस्से को हटाने के लिए कहा जा रहा था। इसके बावजूद इस नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। ऐसी स्थिति में नगर निगम की टीम के द्वारा कल अंतिम चेतावनी जारी करते हुए यह कह दिया गया था कि आज इन मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के अनुसार नगर निगम की टीम आज सुबह इन मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गई। जो तीन मकान तोड़े गए हैं उसमें से दो मकान अलग-अलग ट्रस्ट के हैं। ट्रस्ट के द्वारा मकान किराए पर दिए गए थे। किराएदार का मकान पर कब्जा था। मकान खतरनाक होने के कारण किराएदार ने सुरक्षा की दृष्टि से अपना अलग दूसरा मकान ले रखा था लेकिन इस मकान पर भी उसका कब्जा बना हुआ था। निगम की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों मकान को तोड़ दिया गया है। इस दौरान मल्हारगंज पुलिस का बल मौके पर मौजूद था। पुलिस के मौजूद होने के कारण कोई भी निगम की इस कार्रवाई का विरोध नहीं कर सका।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें