बीती रात पंढरीनाथ थाना में उस वक्त हंगामा मच गया जब मोती तबेला क्षेत्र में शासकीय भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए तैयार किए जा रहे ढांचे को नगर निगम ने हटाया तो विवाद खडा हो गया। निगम की कार्रवाई से क्षेत्रीय पार्षद, हिन्दूवादी नाराज हो गए और उन्होने थाना पर प्रदर्शन किया। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मोती तबेला व हरसिद्धी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ बीती रात प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में भाजपा पार्षद रुपाली पेंढारकर एवं उनके पिता अरुण पेंढारकर शामिल थे जो निगम की कार्रवाई से नाराज थे। पुलिस ने जब मामले की उचित जांच और न्यायसंगत कदम उठाने का आश्वासन दिया तो प्रदर्शनकारी शांत होकर लौट गए। हिन्दूवादियों ने इस मामले की लिखित शिकायत भी पुलिस को की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




