सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

संविदा विद्युतकर्मी करेंगे धरना प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम के बैनर तले संविदा विद्युत कर्मियों ने 22 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मामले में विद्युत मंडल को यूनाइटेड फोरम ने जानकारी…

यूनाइटेड फोरम के बैनर तले संविदा विद्युत कर्मियों ने 22 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मामले में विद्युत मंडल को यूनाइटेड फोरम ने जानकारी दे दी है। मामला यह है कि ऊर्जा विभाग द्वारा 24 जुलाई को संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति व विभागीय परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया जारी करने के निर्देश हुए थे उसकी अधिसूचना आज तक जारी नहीं हुई है। वादा खिलाफी से आक्रोशित संविदा कर्मचारी के समर्थन में फोरम ने यह एक दिवसीय धरना भोपाल में रखा है। इंदौर से भी संविदाकर्मी भोपाल जाएंगे। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो 7 दिवसीय नोटिस देकर दीपावली के पहले अनिश्चितकालीन बहिष्कार भी किया जा सकता है। उक्त जानकारी प्रभुनारायण नेमा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10