इन दिनों शहर में भारत गैस का लाइट वेट नवीन कॉम्बो जिप फाइबर कंपोजिट मैटेरियल से बने सिलेंडर की लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसकी खासियत यह है कि नया लाइटवेट कंपोजिट फाइबर मटेरियल से बना सिलेंडर वजन में कम होने से उठाने में हल्का है और अब इसका इस्तेमाल भी बेहद आसान हो गया है। 10 किलो गैस क्षमता के साथ नए कनेक्शन लेने पर कस्टमर को भारत गैस द्वारा हाथों- हाथ नया प्लास्टिक फायबर बॉडी सिलेंडर दिया जा रहा है। जबकि वर्तमान में सिर्फ भारत गैस द्वारा ही अपने कस्टमरों को नए कनेक्शन के साथ भारी भरकम लोहे के सिलेंडर की जगह नया फायबर बॉडी का लाइटवेट सिलेंडर दिया जा रहा है। जबकि एचपी और इंडियन में तो नया कनेक्शन देना भी अभी बंद कर रखा है। यही नहीं इन दोनों कंपनियों ने अभी नया लाइट वेट प्लास्टिक बॉडी सिलेंडर देना भी शुरू नहीं किया है। इंदौर शहर में वर्तमान में केवल भारत गैस द्वारा ही नया लाइटवेट प्लास्टिक बॉडी सिलेंडर गाहकों को नए कनेक्शन के साथ हाथों – हाथ दिया जारहाहै।
सिलेंडर की मुख्य विशेषताएं
वजन में यह 50³ तक हल्का है। दरसअल यह फाइबर कंपोजिट मटेरियल से बना है, जिससे इसका वजन सिलेंडर की तुलना में आधा होता है और इसे उठाना या एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी अब बेहद आसान रहेगा।
पारदर्शी बॉडी, बाहर से ही देख सकते है कितनी बची गैस
इसकी दूसरी बड़ी खासियत यह है कि सिलेंडर की पारदर्शी बॉडी सिलेंडर सेमी-ट्रांसपेरेंट है, यानी आप बाहर से ही देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इससे अचानक गैस खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी।
जंग-मुक्त और सुरक्षित
इसमें जंग भी नहीं लगता, जिससे आपकी रसोई का फर्श साफ रहता है। साथ ही, यह पूरी तरह से ब्लास्ट-प्रूफ ड़िजाइन के साथ बनाया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




