सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य ने अब पकड़ी रफ्तार

इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य ने आखिर अब लंबे समय के बाद बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार पकड़ ली है। जबकि अब तक धीमी रफ्तार और काम बन्द होने के…

इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य ने अब पकड़ी रफ्तार

इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य ने आखिर अब लंबे समय के बाद बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार पकड़ ली है। जबकि अब तक धीमी रफ्तार और काम बन्द होने के कारण काम की गति धीमी रही, लेकिन अब काम दुगनी तेजी के साथ हो रहा है। पार्सल ऑफिस के सामने वाले हिस्से में निर्माण कार्य में तेजी दिखने लगी है। अब यहां 25 से ज्यादा मजदूर और इंजीनियर मिलकर तेजी के साथ काम को रफ्तार देने में लगे है। जबकि इससे पहले रेलवे अधिकारियों ने सिंहस्थ तक काम पूरा नहीं होने के कारण काम को रुकवा सा दिया था। जिससे कई महीनों तक काम पूरी तरह से बंद भी रहा। वहीं अब पिछले दिनों रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसद के साथ दौरा कर दोबारा काम शुरू करवा दिया है। जिसके बाद अब यहां स्टेशन निर्माण कार्य में पहले से ज्यादा तेजी नजर आ रही है।

किसी न किसी कारण से लेट होता रहा री-डेवलपमेंट

प्रोजेक्ट- गौरतलब है कि इंदौर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लंबे समय तक बजट के चक्कर में तो कई बार ड्राइंग- डिजाइन और प्लानिंग चेंज होने के कारण रफ्तार नहीं पकड़ पाया। वहीं पिछले दिनों पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे के दौरान सिंहस्थ तक काम पूरा नहीं होने के कारण ब्रिज निर्माण से लेकर अन्य काम की रफ्तार धीमी हो गई थी। शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। उसके बाद पिछले दिनों रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसद लालवानी के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और अफसरों ने दोबारा काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही शास्त्री ब्रिज निर्माण को लेकर भी प्लानिंग चेंज कर स्थिति स्पष्ट की और ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अफसरो के दौरे के बाद स्टेशन री-डेवलपमेंट काम में पहले से कई गुना तेजी नजर आ रही है। अब रेलवे का प्रयास यह है कि सिंहस्थ 2028 से पहले जितने भी काम हो जाए उसे प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी है। इसके अलावा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन में बचे हुए शेष निर्माण कार्य भी अब तेजी के साथ चल रहे हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें