शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क का निर्माण जल्द करेगा शुरू

आधा दर्जन गांव के हजारों लोगों को मिलेगा फायदा 3 करोड़ 90 लाख रु. से ज्यादा होंगे खर्च

पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क का निर्माण जल्द करेगा शुरू

लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अब सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेमलिया चाऊ, चोखे माना फाटा सहित आधा दर्जन अन्य गांव से जुड़ी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू करेगा। जिससे क्षेत्र के हजारों रहवासी परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। यही नहीं इस कार्य पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 90 लाख 56000 से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। उक्त नई सीमेंटेंड सड़क निर्माण कार्य के साथ सेंट्रल लाइटिंग लगाने और डिवाइडर के साथ अन्य कार्य भी किए जाएंगे। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने अपनी ओर से विभागीय तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द दीपावली से पहले निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द उक्त सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उक्त सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के हजारों रहवासी परिवारों को सबसे बड़ा फायदा होगा। उन्हें ऊबड़-खाबड़ सड़क से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही कीचड़ और गंदगी के साथ लंबे समय से आधी-अधूरी सड़क की बजाय नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क की सौगात भी मिलेगी। साथ ही यहां से रात-दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी गड्डों से मुक्ति मिलेगी। गौरतलब है कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा क्षेत्रीय मंत्री और विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से उक्त सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। जिसके लिए पहले भी निविदा जारी की गई थी। जिसको लेकर ठेकेदार की तलाश लगातार जारी है। वही अब कहा जा रहा है कि इसी माह में बेहद जल्द निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों बड़ी राहत मिलेंगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें