सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

6 करोड़ से ज्यादा लागत वाले कम्युनिटी हॉल का निर्माण अटका

निगम की खस्ता हालत और बजट की कमी ने मालवा मिल क्षेत्र में करीब सवा छह करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक नवनिर्मित कम्युनिटी हॉल का निर्माण का कार्य…

निगम की खस्ता हालत और बजट की कमी ने मालवा मिल क्षेत्र में करीब सवा छह करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक नवनिर्मित कम्युनिटी हॉल का निर्माण का कार्य भी लम्बे समय से लटका कर रख दिया है। गौरतलब है कि चार बार टेंडर प्रक्रिया के बाद करीब साढ़े आठ माह पहले पिछले साल दिसंबर माह के अंत में क्षेत्र के रहवासियों के लिए सौगात के रूप में करीब सवा छह करोड़ की बड़ी समय से अटके निर्माण कार्य का लागत से मालवा मिल चौराहे के पास दोबारा शुभारंभ कब होगा। यही नहीं रिक्त भूमि पर निगम ने लंबे समय के बाद कम्युनिटी हॉल निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। लेकिन अब हालात यह है कि खुदाई के बाद कुछ दिन काम चलने के बाद अब आठ माह से भी ज्यादा लंबे समय से यहां का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।

रहवासी परिवारों को अब एक बार फिर से चिंता सताने लगी है कि आखिर ढाई साल पहले पुराने जर्जर कम्युनिटी हॉल को तोड़ने के बाद लंबे अगर ऐसे ही काम चला तो क्या इस साल दिवाली तक यहां का काम पूरा हो पाएगा। जबकि क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़ियां और विधायक महेंद्र हार्डिया के लगातार प्रयासों के बाद ही निगम ने पिछले साल ही बड़े बजट का होने के कारण बड़ी मुश्किल से यहां के लिए ठेकेदार की तलाश कर काम चालू कराया था। लेकिन अब वही अब कहा जा रहा है कि ठेकेदार का पेमेंट नहीं मिलने और बजट के संकट के चलते लंबे समय से यहां काम बंद ही पड़ा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें