विधानसभा पांच के मूसाखेडी क्षेत्र के ब्लाक 22 के कोचिंग क्लास और हाईस्कूल में कांग्रेसी अमन बजाज, चेतन चौधरी, संतोष यादव, सुदामा चौधरी, शिवसिंह चौहान, विनोद जगताप, देवेंद्र चौहान, सुनील ओछठ, राहुल गहलोत, विकास यादव, बब्बू यादव, बबला यादव, ताराचंद रत्नावती, कपिल सोलंकी, दुर्गेश चौरसिया सहित अन्य पहुंचे। यहां स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई और उन्हें राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। क्यू आर कोड का स्टीकर बताकर रजिस्ट्रेशन सिस्टम समझाया। इस दौरान 51 52 53 54 के कांग्रेसियों ने भी राहुल गांधी के आगमन पर उत्साह दिखाया और घर-घर जाकर छात्रों से रजिस्ट्रेशन कराने का संकल्प लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




