सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस आज फिर लगाएगी निगम द्वारा हटाए पोस्टर

कांग्रेस ने बड़ी तादाद में राहुल गांधी आयोजन के लिए शहर में पोस्टर लगाए थे उनमें से कई पोस्टर निगम ने हटा दिए थे और वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

कांग्रेस ने बड़ी तादाद में राहुल गांधी आयोजन के लिए शहर में पोस्टर लगाए थे उनमें से कई पोस्टर निगम ने हटा दिए थे और वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए लगा दिए थे। कांग्रेस ने कल इस मामले में निगम से चर्चा की है और आज सारे पोस्टर फिर लगवा दिए जाएंगे, कांग्रेस का कहना है कि हमने वैधानिक जगह पर ही पोस्टर लगाए थे, चिन्टू चौकसे ने कहा कि निगम, प्रशासन और पुलिस भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं, रोज नए-नए शगुफे लाए जाते हैं और कांग्रेस डरने और चमकने वाली नहीं है और राहुल गांधी का ऐतिहासिक कार्यक्रम करके बताएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें