सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कचरा ढेर और गंदगी से परेशानी कांग्रेस

कांग्रेस नेता शेख शाकिर मसूदी ने वार्ड 53 मदीना नगर गेट पर कचरों के ढेर और गंदगी को लेकर आमजन को परेशानी का मुद्दा उठाया और कहा कि कर्मचारियों की…

कचरा ढेर और गंदगी से परेशानी कांग्रेस

कांग्रेस नेता शेख शाकिर मसूदी ने वार्ड 53 मदीना नगर गेट पर कचरों के ढेर और गंदगी को लेकर आमजन को परेशानी का मुद्दा उठाया और कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कल एक दिन की गंदगी से क्षेत्र में परेशानी का सबब नजर आया और कचरों का अम्बार लग गया। शासन से लेकर निगम की भाजपा परिषद को चाहिए कि वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करें। जो सालों से काम कर रहे है उन्हें स्थायी करे। पांच दिन की अगर हड़ताल हो गई तो शहर कचरों से पट जाएगा और मच्छर घरों में घुस गए तो सोना खराब कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें