प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के नीट परीक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए शहर और जिला कांग्रेस ने आज रीगल तिराहा से साइकल रैली निकाली। यहां बैनर-पोस्टर भी लगे थे और कांग्रेसियों ने स्टीकर और झंडे भी लगाए एवं पन्नियां भी उड़ाई। कांग्रेसियों की रैली निकलने के बाद नगर निगम ने आज तत्काल कांग्रेस के बैनर- पोस्टर हटाना शुरू कर दिए और रीगल तिराहा को कुछ ही देर में चकाचक कर दिया। इस कचरे के चित्र जैसे ही ग्रुप में चले वैसे ही भाजपाइयों ने विरोध भी जताया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




