मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस ने की निगम प्रदर्शन को लेकर पार्षद और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक

शहर कांग्रेस और निगम में नेताप्रतिपक्ष और पार्षदों द्वारा मिलकर 19 अगस्त को नगर निगम पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसी निगम प्रदर्शन मुद्दे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने…

शहर कांग्रेस और निगम में नेताप्रतिपक्ष और पार्षदों द्वारा मिलकर 19 अगस्त को नगर निगम पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसी निगम प्रदर्शन मुद्दे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने गांधी भवन में कल दो बैठक आयोजित की। पहली बैठक पार्षदों की थी और दूसरी बैठक ब्लॉक अध्यक्षों की आयोजित की गई। दोनों ही बैठक एक मुद्दे पर चली कि नगर निगम पर भाजपा परिषद के जो चार साल निकले हैं उसकी कमजोरी को लेकर 19 अगस्त को जो प्रदर्शन किया जाएगा। उसमें कांग्रेसी पार्षद ज्यादा से ज्यादा अपने वार्डों से भीड़ लेकर पहुंचे और इधर ब्लॉक अध्यक्षों को भी यही निर्देशित किया गया कि ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले मंडलम और बूथ से ज्यादातर कांग्रेसी और रहवासी भी इस प्रदर्शन में शामिल होवे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें