सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस नेता ने सिग्नल पर कार से ही छात्रा को किया राहुल के कार्यक्रम के लिए निमंत्रित

राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम शहर में प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस ने छात्रों एवं छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करने की योजना भी बनाई है। इसके…

राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम शहर में प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस ने छात्रों एवं छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करने की योजना भी बनाई है। इसके चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जब वे भंवरकुआ क्षेत्र से गुजर रहे थे तो उन्होंने सिग्नल पर कार की खिड़की खोली और समीप खड़ी कार की दूसरी तरफ बैठी एक छात्रा से संवाद किया। उन्होंने छात्रा को अपने दोस्तों के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया और बताया कि इसके लिए रेजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे है। सभी अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें