शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कांग्रेस पार्षद दल आज शाम निगम आयुक्त से मिलेगा

शहर के पांच प्रमुख मुद्दों पर करेंगे ध्यान

नगर निगम का कांग्रेस पार्षद दल आज गुरुवार को 5 प्रमुख मुद्दों को लेकर इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात करेगा। उनके समक्ष इन सभी मामले को रखते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने बताया कि आज शाम को 7 बजे नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षद दल नगर निगम से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिलेगा। इस मुलाकात में सबसे प्रमुख मुद्दा नगर निगम के नामांतरण की जाएगी। कांग्रेस गड्ढेदार सड़क का मुद्दा भी उठाएगी। बरसात के पूर्व पेचवर्क नहीं कराया गया और जो कराया वह उखड़ गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी आ रही है। निगम ने 1 लाख से कम की टैक्स राशि के चेक पर रोक लगा दी, यह फैसला भी गलत है इस पर चर्चा होगी। मास्टर प्लान के प्रावधान की सड़क की चौड़ाई अवैध तरीके से कैसे घटाई गई यह सवाल भी निगम आयुक्त से पूछा जाएगा क्योंकि इसके लिए राज्य सरकार से आदेश लिया जाता है या गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इन मुद्दों पर कांग्रेस पार्षद दल और शहर कांग्रेस आज निगम आयुक्त से चर्चा करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें