मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस ने बनाई खजराना अस्पताल के लिए संर्घष समिति

लगाया कागज पर अस्पताल संचालित होने का आरोप, 35 सदस्य लिए गए

कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष और राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि 6 वर्षों से खजराना का अस्पताल स्वीकृत होकर कागजों पर चल रहा है। यादव ने कहा कि प्लेन जमीन पर 87 चिकित्सक और स्टाफ की स्वीकृति यहां है, जो दूसरी जगह काम कर रहे हैं और खामियाजा के रूप में यहां के लोगों को अस्पताल की सुविधा नहीं मिल रही है। इस अस्पताल के निर्माण को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर अब राजीव विकास केन्द्र और कांग्रेस में 35 सदस्यों का गठन किया है, जिससे लगातार संघर्ष किया जा सके और कागजों पर चल रहे इस अस्पताल को निर्माण का मूर्त रूप दिलवाया जा सके। समिति द्वारा अस्पताल निर्माण शीघ्र शुरू कराने को लेकर धरना, प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक को भी ज्ञापन दिए जाएंगे। फिर भी काम शुरू नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के घर पर झांझ-मंजीरे बजाए जाएंगे और उनकी नींद उड़ाई जाएगी। यह आन्दोलन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा। 35 सदस्यों में अख्तर जावेद, राजीक खान, मूलचंद राठौर, अयाज गुडडू, सैयद नौशाद अली, राय मुनी भगत, मुकेश शाह, फिरोज खान, संजीव सेठ, राधे बौरासी, शाहिद अंसारी, बरकत खान, अशोक जारवाल, शेख शाकिर, आसिफ खान, मिथुन यादव, निर्मल मलोरिया, समीर अंसारी, सेबी खान, कृष्णा विश्वाकर्मा, वाकिम मेमन, वसीम खान, अकरम खान, शह़जाद खान, नासीर खान, इरफान खान, धवन यादव, विनोद जगताप, मुबारिक मंसूरी, महेश पंचोली, हनुमान पाल, शादाब जालीवाला, सत्यजीत राय, ओमप्रकाश सिसोदिया को लिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें