सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रा को चपेट में लेने वाले टैंकर की हालत चर्चा में वेबसाइट पर 31 वर्ष तो निगम अफसर

ने बताया 20 वर्ष पुराना टैंकर

छात्रा को चपेट में लेने वाले टैंकर की हालत चर्चा में वेबसाइट पर 31 वर्ष तो निगम अफसर

कल बांगड़दा रोड पर नगर निगम के टैंकर ने कॉलेज के छात्र और छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण छात्रा ने मौके पर ही दम तोड दिया। अब इस टैंकर के हालत को लेकर चर्चा बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि टैंकर में हार्न के अलावा सब कुछ बज रहा है। वहीं कुछ लोग घटना के बाद दौड़ रहे टैंकर का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर कुछ लोगों का कहना है कि कितना प्रदूषण टैंकर फैला रहा है। निगम के कई वाहनों की हालत बदतर हो चुकी है, कई वाहन तो ऐसे हो गए है जिन्हें चलाने वाले भी मुश्किलों से चला रहे है। टूट-फूट तो ठीक वाहनों के फिटनेस पर भी ऊंगलियां उठ रही है। कल जिस टैंकर क्रमांक एमपी 09 केए 0449 ने घटना को अंजाम दिया, उसकी हालत इतनी खराब है कि इस क्षेत्र के लोग इस टैंकर से दूर ही चलना पसंद करते है। व्हीकल इन्फो नामक वेबसाइट के अनुसार टैंकर का रजिस्ट्रेशन 19 मई 1995 को हुआ था। ऐसे में वेबसाइट के अनुसार टैंकर 31 वर्षों से भी अधिक पुराना है। इस मामले में निगम के वर्कशाप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि टैंकर का फिटनेस के दस्तावेज पुलिस को जमा करा दिए गए है। टैंकर 20 वर्ष पुराना है। हालांकि अब पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें