सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रभारी महापौर जानी पौधों की हालत

प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर द्वारा रेवतीरेंज, पितृपर्वत, कृषि कॉलेज, बुडानिया पर निगम द्वारा किए गए पौधारोपण का जायजा लिया तथा पौधे जीवित रहे इसके संबंध में किए जाने वाली कार्यवाही…

प्रभारी महापौर जानी पौधों की हालत

प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर द्वारा रेवतीरेंज, पितृपर्वत, कृषि कॉलेज, बुडानिया पर निगम द्वारा किए गए पौधारोपण का जायजा लिया तथा पौधे जीवित रहे इसके संबंध में किए जाने वाली कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रभारी महापौर राठौर ने बताया कि निगम द्वारा नदी किनारे 2 लाख से अधिक बांस के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से लगभग 25000 से अधिक बांस के पौधे नहर भंडारा पर लगाए जा चुके हैं तथा शेष पौधे भी शहर में विभिन्न नदी किनारे के स्थानों पर शीघ्र लगाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए जिससे हरयाली के साथ ही नदी किनारे कटाव नहीं होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें