सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कालेज में व्याख्यान का समापन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन में इकोक्लब एवं जूलॉजी विभाग द्वारा आयोजित ‘वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन’ विषय पर सात दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन कल किया गया।…

कालेज में व्याख्यान का समापन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन में इकोक्लब एवं जूलॉजी विभाग द्वारा आयोजित ‘वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन’ विषय पर सात दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन कल किया गया। समापन पर डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर रचनात्मक डिजिटल पोस्टर प्रस्तुत किए। डॉ. बीडी श्रीवास्तव, डॉ. वीपी बैरागी, डॉ. पूजा जैन, डॉ. सुभाष सोनी, डॉ. अनिता मुकाती, प्रो. ऋतु मथुरिया, डॉ. अमरीश निगम, डॉ. आशीष कपूर, प्रो. खुशबू निगम ने अपनी भूमिका निभाई। एम शाक्य अहिरवार, गांगी लोदवाल, करिश्मा बौरासी विजेता रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें