सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चाल में सामुदायिक भवन का होगा नवीनीकरण

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 में स्थित गोटू महाराज की चाल में सालों पुराने सामुदायिक भवन में मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य एवं सिविल कार्य शुरू कर उक्त…

चाल में सामुदायिक भवन का होगा नवीनीकरण

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 में स्थित गोटू महाराज की चाल में सालों पुराने सामुदायिक भवन में मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य एवं सिविल कार्य शुरू कर उक्त सामुदायिक भवन का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। जिस पर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। यही नई क्षेत्र की जनता की मांग पर उक्त सामुदायिक भवन में नवीन कमरों के निर्माण के साथ आवश्यक सुधार कार्य और रंगाई – पुताई कर पेंटिंग भी की जाएगी ताकि लोगों को सालों पुराने सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से बड़ी राहत मिल सके। गौरतलब है कि लंबे समय से क्षेत्र के रहवासी विधायक महेंद्र हार्डिया से उक्त क्षेत्र के एक मात्र सामुदायिक भवन के नवीनीकरण और आवश्यक सिविल कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। जिसके फलस्वरूप विधायक के लगातार प्रयास के बाद अब जाकर निगम द्वारा उक्त सालों पुराने सामुदायिक भवन में आवश्यक सुधार कार्य और नवीनीकरण कार्य योजना को मंजूरी देकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों उक्त सामुदायिक भवन पर लाखों रुपए खर्च कर उसका नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के बस्ती क्षेत्र वाले रहवासियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें