सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कैटरिंग से जुड़े लोगों को कमेटी करेगी कल जागरूक

मध्य प्रदेश कैटरिंग कमिटी द्वारा कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सदस्यों एवं उनकी कार्यरत टीमों के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कल 1 अक्टूबर को दोपहर 2…

कैटरिंग से जुड़े लोगों को कमेटी करेगी कल जागरूक

मध्य प्रदेश कैटरिंग कमिटी द्वारा कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सदस्यों एवं उनकी कार्यरत टीमों के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कल 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे अशोकराज रिसॉर्ट, खंडवा रोड में किया जा रहा है। कैटरिंग व्यवसाय में नए नियमों को लेकर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कैटरर्स मौजूद रहेंगे। स्वच्छता मानकों, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, निर्माण एवं सर्विस के दौरान आवश्यक सावधानियों, लाइसेंस, दस्तावेजों तथा विभागीय अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही कैटरिंग व्यवसाय में इन नियमों का पालन क्यों आवश्यक है और भविष्य में निरीक्षण के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, इस पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल कैटरर संचालकों को ही नहीं, बल्कि उनके साथ कार्य करने वाले हलवाई, महाराज, चाट, चाइऩीज, मिठाई, किचन, सर्विस एवं अन्य फूड वेंडर्स की प्रमुख टीमों को भी खाद्य सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन से उमेश जैन, नितिन खटोड़, आनन्द रावत, अजय जैन, हेमंत नागर, संदीप दवानी जुड़े हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें