नगर निगम आयुक्त क्षीतिज सिंघल ने कल पश्चिामी क्षेत्र के सिरपुर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिरपुर तालाब का सबसे पहले सीमांकन करवाया जाए। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जिसमें गंदगी हटाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। सिरपुर तालाब के पास निर्मित इंटरप्रिटेशन सेन्टर पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया एवं कार्यो में तेजी लाने हेतु निर्देश दिए गए, सेन्टर के आसपास बने आर्टिफीसियल पोंड को पानी कम होने की स्थिती में रियूज पानी से पोंड भरने हेतु निर्देश दिए गए। सिंघल द्वारा गोंदवले धाम पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्य में तेजी लाते हुए, अक्टूबर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। आयुक्त ने झोन 15 के सीएसआई संदीप डांगी एवं दरोगा हेमराज गोगलिया तथा जोन क्रमांक 16 सीएसआई मोहित पवार एवं दरोगा दीपक डागर को सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बीजलपुर के पास फलबाग में निर्माणाधीन 30 एम एल डी संपवेल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदार को दिसंबर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यहां से 10 टंकियों में पानी भरा जा सकेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




