आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा नगर निगम मुख्यालय स्थित नवीन भवन का निरीक्षण किया गया। आयुक्त सिंघल ने नवीन भवन में विभिन्न निगम विभागों के लिए निर्धारित एवं चयनित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनकार्य विभाग, लेखा विभाग, सीवरेज विभाग, राजस्व जीआईएस एवं लीज शाखा के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से स्थानांतरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की।
आयुक्त सिंघल ने निर्देशित किया कि जनकार्य विभाग, लेखा विभाग एवं लीज शाखा को आगामी दो सप्ताह में नवीन भवन में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही नवीन भवन में शेष रहे निर्माण, विद्युत, आंतरिक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बैठक व्यवस्था, कक्षों में पार्टीशन, फायर सेफ्टी व्यवस्था, वॉटर टैंक, लिफ्ट, शौचालय सहित अन्य मौजूद रहे। मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। रिकार्ड अलमारी में रखने, सफाई रहने और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज्यादा से ज्यादा रिकार्ड डिजिटल किए जाएं, खुले हुए रिकार्ड को अलमारी में रखा जाए। इस दौरान अधिकारी अभय राजनगांवकर, पीएस कुशवाह, नरेश जायसवाल,रक्षिता नगायच एवं अधिकारी और कर्मचारी
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




