स्वच्छता ही सेवा के तहत एक दिन एक घंटा एक स्थान पर श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त ने अपर आयुक्त, उपायुक्त के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। निगम मुख्यालय के समस्त कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और फिर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मुख्यालय के विभागों का निरीक्षण भी किया। क्षितिज सिंघल, प्रखर शर्मा, आकाश सिंह, आशीष, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, देवधर दरवई सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




