निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा द्वारा एम.आर.-5 रोड, बड़ा बांगड़दा स्थित सतपुड़ा एवं शिप्रा परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का स्थल निरीक्षण किया गया। अधिकारी अर्थ जैन के अलावा कंसलटेंस टीम और एजेन्सी प्रतिनिधि मौजूद रहे। सिंघल द्वारा सतपुड़ा परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा ठेकेदार को भवनों में शेष सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त सिंघल द्वारा शिप्रा परिसर में निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया गया। शिप्रा परिसर में निर्मित 1-बीएचके आवासीय फ्लैटों की बुकिंग नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा 5 सितंबर 2026 से प्रारंभ की जाएगी। इन आवासीय इकाइयों की कीमत 13.50 लाख निर्धारित की गई है तथा इच्छुक नागरिक नगर निगम की 311 एप्लीकेशन के माध्यम से बुकिंग/आवेदन कर सकेंगे। आयुक्त ने पीएमएवाय टीम एवं कंसल्टेंट टीम को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए ठेकेदार के साथ समन्वय स्थापित कर शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




