शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आयुक्त ने आठ दिन बाद पौधारोपण की स्थिति का लिया जायजा

निर्माणाधीन एसटीपी का अवलोकन किया

नगर निगम आयुक्त शिक्षित सिंघल ने ग्राम बुढानिया बीएसएफ कैम्पस में 12 जुलाई को हुए पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। पौधारोपण की सुरक्षा के दिशा निर्देश दिए। एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव भी मौजूद थे। सिंघल ने अमृत योजना पैकेज-2 अंतर्गत नंद बाग कॉलोनी, टिगरिया बादशाह, स्कीम नंबर-166 तथा बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी पहलुओं का विस्तार से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंघल ने स्कीम नंबर-166, टिगरिया बादशाह में निर्माणाधीन 40 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट के निर्माण की प्रगति, विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें