मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान’ के अंतर्गत शासकीय होलकर साइंस महाविद्यालय में विकासखंड स्तरीय गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्षा उपाध्याय, लोकेन्द्र सोलंकी ने मिट्टी के चयन से लेकर प्रतिमा तैयारी, मूर्ति को आकार देने से लेकर स्वरूप प्रदान करने और कलर भरने का प्रशिक्षण दिया। अमित शाह, प्रवेश शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, शिव फूलपगारे, सुनील सराठे. हरिओम दांगी, हरीश सोनी, डॉ. वीरेंद्र व्यास, डॉ. सुनीता गुप्ता आयोजन से जुड़े थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




