राजस्व जनकल्याण शिविर के अन्तर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा खुड़ैल तहसील के ग्राम असरावद बुजुर्ग में राजस्व शिविर में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वर्मा ने नामांतरण के 25 प्रकरण, सीमांकन के 30, बंटवारा के 3, बटांकन के 3 एवं इंद्राज दुरुस्ती का एक प्रकरण सहित कुल 62 राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया तथा हितग्राही को
तत्काल राजस्व रिकॉर्ड की नकल प्रदान की गई। कई समाधान तत्काल हुए तो ग्रामीण गदगद हो गए। ग्रामीणों को कलेक्टर वर्मा ने नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। राजस्व सेवाओं का लाभ भी दिया गया। 2021 से बंटवारा प्रकरण में सुनीता माहेश्वरी का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं हो पा रहा था, कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और मौके पर ही समस्या का निराकरण हुआ। वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर देपालपुर क्षेत्र के गौतमपुरा में भी राजस्व शिविर आयोजित किया गया। यहां भी कलेक्टर स्वयं उपस्थित हुए। यहां शिविर में 40 नामांतरण, 4 बंटवारा तथा 4 नक्शा तरमीम प्रकरणों में तत्काल आदेश पारित किए गए। इन आदेशों का राजस्व अभिलेखों में तत्काल अमल कर संबंधित कृषकों को आदेश एवं खसरे की प्रमाणित प्रतियां भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा 21 सीमांकन प्रकरणों और एक रास्ता विवाद का भी सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
विद्या विजय बाल मंदिर स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता एवं नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। स्कूल के खिलाड़ी शोभित गुप्ता व सक्षम गुप्ता थे एवं कोच की भूमिका किशन बाटू ने निभाई। डॉ. कुणाल दोगने, भुवनेश गीते, विश्वामित्र अवॉर्डी वीरेंद्र पवार मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




