शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं सहायता केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में संधारित विभिन्न शासकीय…

कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं सहायता केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में संधारित विभिन्न शासकीय अभिलेखों की स्थिति, उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा रिकॉर्ड की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम को और अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहायता केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और मार्गदर्शन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सहायता केंद्र पर आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा उन्हें मिल रही सहायता के संबंध में फीडबैक भी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें