आज सुबह के समय जो लोग अपने घर से बाहर निकले और वॉकिंग करने अथवा अन्य कार्य के लिए जाने लगे उन्हें तेज ठंड का एहसास हुआ। इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है तापमान में कोई तेजी से नीचे नहीं गिरा है और न ही हवा की गति में कोई अंतर आया है। इसके बाद भी आज सुबह के समय नागरिकों को तेज हवा के साथ ठंड महसूस हो रही थी। इस ठंड को देखते हुए नागरिक गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप निकल गई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम की स्थिति यथावत होने के बाद भी ठंड में आए बदलाव के कारण लोग अचंभित हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




