शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आज मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे हजारों किसान सड़कों पर गुजारी रात, सड़क पर ही खाया खाना स्कूलों की छुट्टी

दिल्ली के जंतर-मंतर का प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब भोपाल किसान आंदोलन का अखाड़ा बन गया है। यहां नर्मदापुरम और अन्य इलाकों से बड़ी तादाद में किसान पहुंच रहे…

दिल्ली के जंतर-मंतर का प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब भोपाल किसान आंदोलन का अखाड़ा बन गया है। यहां नर्मदापुरम और अन्य इलाकों से बड़ी तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। ये किसान आज मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने का प्रयास करेंगे। कल भोपाल पहुंचे किसानों ने सड़कों पर ही रात गुजारी और सड़क पर ही खाना खाया। ये किसान अपने साथ 7 दिन का राशन लेकर आए हैं जिससे ऐसा लगता है कि ये किसान लंबी लड़ाई के मूड में हैं। किसानोंं के साथ ट्रैक्टर- ट्रालियों और अन्य वाहनों का काफिला भी है। किसानों के इस आंदोलन के कारण भोपाल के कई इलाकों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई। किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स भी किसानों ने पलट दिए। किसानों की मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने मूंग उपार्जन का कोटा 8 लाख टन

सड़कें बंद हैं। रास्ते बंद होने के कारण चारधाम यात्रा भी रोक दी गई। करने का प्रस्ताव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें