चिड़ियाघर में 14-डी तो तैयार कर लिया गया है, अब इसका लोकार्पण चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को करेंगे। तैयारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया, निरंजनसिंह चौहान, पार्षद राजीव जैन सहित अन्य ने मौका मुआयना निरीक्षण के दौरान किया और आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि इंदौर के लिए यह नई सौगात निगम की उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों होगा।
भाजपाई हुए तिरंगा यात्रा में शामिल
विधानसभा 5 में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, डॉ. निशांत खरे, नानुराम कुमावत, दीपक राजोरिया, उमेश मंगरोला, राजेश उदावत, नंदू पहाड़िया, महेश बसवाल, मलखान कटारिया, राजीव जैन, पुष्पेंद्र पाटीदार, जसराज शर्मा, भगवती उपाध्याय, दिनेश रोकड़े, अतुल राजपूत मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




