शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मुख्यमंत्री को पार्षद शर्मा ने भेंट की राधा-कृष्ण की प्रतिमा

अन्नपूर्णा मंदिर के सामने से रिंगरोड तक का रास्ता कल सौगात के रूप में मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा 4 और राऊ के रहवासियों को…

अन्नपूर्णा मंदिर के सामने से रिंगरोड तक का रास्ता कल सौगात के रूप में मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा 4 और राऊ के रहवासियों को इस अटल पथ रोड से काफी लाभ होगा। खासतौर से सुदामा नगर, बैंक कालोनी, विश्वकर्मा नगर, आरटीओ रोड की कालोनी, अन्नपूर्णा रोड की कालोनी के लोगों को काफी फायदा अन्नपूर्णा रोड और रिंगरोड आने-जाने में होगा। साथ में कालोनियों की कनेक्टिवीटी भी मिलेगी। कुछ लोगों का कहना है कि अब इस रोड पर व्यापार, व्यवसाय भी बढ़ेगा। इस रोड के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को श्रेय दिया जा रहा है। वहीं वार्ड 82 के पार्षद जो झोन 14 के अध्यक्ष भी है उनका भी इस रोड पर सहयोग है और कल जब मुख्यमंत्री ने इस अटल पथ की सौगात दी तो मुख्यमंत्री को पार्षद नितिन शर्मा ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने निहारा और मूर्ति की तारीफ की। दशहरा मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी, जिसका भी भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इस प्रतिमा के लिए पार्षद शानू शर्मा का प्रयास रहा, जिसकी भी सराहना की गई। प्रतिमा पर करीब 2 करोड़ रु. खर्च होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें