उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर बादल फटने से रास्ते बंद हो गए और 2 हजार तीर्थयात्री फंस गए। भारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। यह ब्रिज 27 अगस्त को ही बनाया गया था। पुराना पुल 18 अगस्त को
यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल
पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैंं।
चट्टान गिरने से टूट गया था। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के तेज बहाव में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स बह गए। उधर बिहार में बाढ़ से 15 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




