सफाई मित्रों के द्वारा अपनी मांग को लेकर की जा रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। आज स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। आज कई क्षेत्रों में घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंची है। एक सफाई यूनियन के आव्हान पर स्थाई करने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों के द्वारा हड़ताल शुरू की गई है। इस हड़ताल का आज तीसरा दिन है। आज शहर में सफाई की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। शहर की सड़कों पर तो झाड़ू लगाने का काम हुआ ही नहीं है इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आज घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंची है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा लाख या दावा किया जा रहा है की सफाई की व्यवस्था की स्थिति को संभाल लिया गया है। इस दावे के विपरीत शहर में सड़कों पर कचरा फैला हुआ नजर आ रहा है। कल की तरह आज भी नेहरू नगर क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा सड़क पर कचरा फैला दिया गया। इस कचरे को उठाने के लिए नगर निगम के द्वारा आउटसोर्स से कर्मचारी बुलवाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर सफाई करने वाले सफाई मित्र कम पर नहीं आए हैं। पिछले दो दिनों की अपेक्षा आज स्थिति और ज्यादा खराब होती हुई नजर आ रही है। निगम के अधिकारियों की ओर से व्यवस्था के नियंत्रण में होने का जितना दावा किया जा रहा है उतनी ही स्थिति बदतर हो गई है।

कल तो फिर भी घर-घर से कचरा संग्रहण करने के लिए गाड़ी पहुंच गई थी। इस गाड़ी में मौजूद हेल्पर के द्वारा काम नहीं किया जा रहा था और लोगों से कहा जा रहा था कि हम हड़ताल पर हैं इसलिए आप अपना कचरा खुद उठाकर गाड़ी में डालो। आज तो बहुत सारे क्षेत्र में गाड़ी ही लोगों के घरों पर नहीं पहुंची है। घर-घर से कचरा संग्रहण की गाड़ी के नहीं निकलने के बारे में निगम के अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इन अधिकारियों का तो हमेशा की तरह दावा है कि सुबह सही समर पर समय पर सारी गाड़ियां काम करने के लिए निकल गई थी। इसके साथ ही वे यह भी कहते हैं कि हो सकता है यदि कहीं गाड़ी नहीं पहुंची होगी तो अब पहुंच जाएगी। आज तो शहर में सड़क पर भी आते जाते या काम करते हुए सफाई मित्र नजर नहीं आ रहे थे। इसके साथ ही कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां भी बहुत ही कम दिख पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल का आज तीसरे दिन बहुत ज्यादा गहरा असर हो गया है। ध्यान रहे की सफाई मित्रों के द्वारा 5 दिन की हड़ताल घोषित की गई है। यह 5 दिन की हड़ताल राज्य सरकार और नगर निगम के लिए चेतावनी है। सफाई मित्रों का साफ कहना है कि उन्हें स्थाई किया जाना चाहिए ताकि उन्हें पर्याप्त वेतन मिल सके और वह उसे वेतन के आधार पर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन कर सके। अभी बड़ी संख्या में सफाई कर्मी या तो दैनिक वेतन भोगी है या फिर आउटसोर्स के आधार पर काम कर रहे हैं। इन सफाई कर्मियों को नगर निगम के द्वारा पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस स्थिति के कारण ही सफाई कर्मियों में जोरदार आक्रोश पैदा हो गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




