शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दिगम्बर जैन मंदिरों में सफाई कार्य प्रतिमाओं का हुआ मंजन कार्य

दिगंबर जैन समाज के दस- लक्षण पर्व 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं, उसके पूर्व सभी मंदिरों में प्रतिमा जी का मंजन कार्य विशेष प्रकार की सफाई कार्य कल…

दिगम्बर जैन मंदिरों में सफाई कार्य प्रतिमाओं का हुआ मंजन कार्य

दिगंबर जैन समाज के दस- लक्षण पर्व 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं, उसके पूर्व सभी मंदिरों में प्रतिमा जी का मंजन कार्य विशेष प्रकार की सफाई कार्य कल पूरा हुआ। शहर भर के दिगंबर जैन मंदिरों में पर्वराज दस-लक्षण के पूर्व मंदिरों की सफाई एवं प्रतिमा का मंजन प्रतिवर्ष होता है। मंदिरों में कुछ मूर्तियां पाषाण की रहती है और कुछ अष्टधातु की। अष्टधातु की प्रतिमा का मंजन लोंग के पाउडर में थोड़ा जल डालकर उससे प्रतिमा को रगड़ा जाता है फिर साफ सूती हथकरघा के कपड़े से उसको साफ करते हैं।

पाषाण की प्रतिमाओं के मंजन के लिए रीठे को धोकर शुद्ध जल में उबाला जाता है फिर रीठे को धोकर सूती कपड़े की पोटली बनाकर उससे प्रतिमा को रगड़ा जाता है। प्रतिमा को मंजन से पहले बड़ी थालियों में विराजमान कर यह कार्य किया जाता है। तत्पश्चात शुद्ध जल से प्रतिमा को साफ किया जाता है। कुछ प्रतिमा को सूखने के बाद गोले (खोपरा) से रगड़ा जाता है तत्पश्चात बेदी में कपूर का चूरा डाल दिया जाता है ताकि कोई भी जीव आदि ना आए। केवल प्रतिमा के पीछे रखे हुए यंत्र को नींबू से एवं छत्र एवं भामंडल को पानी से साफ किया जाता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें