न.प्र.)। पिंक फ्लावर स्कूल में विद्यार्थियों के बीच इको फ्रौण्डली गणेशजी बनाओ कार्यशाला आयोजित की गई। सैकडों विद्यार्थियों ने देखते ही देखते गणेशजी की प्रतिमा बनाकर स्कूल की प्रदर्शनी में गणेशजी रखवाए। इस दौरान जीडी सोनी, शांती सोनी, हंसा थोरात, सविता सिरसाठ, एकता सोनी मौजूद थी। मनस्वी राठौर, जशिका कुशवाह, शिवांस लोधी, पल्लवी भार्गव विजेता रहे जिन्हें पुरस्कृत किया। नृत्य और भजनों की प्रस्तुति भी हुई। भजन खुशी गौतम ने प्रस्तुत किए। संचालन दीक्षा महाजन ने किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




