शहर में होर्डिंग-बैनर लगाने के नाम पर नियमों की अनदेखी का खामियाजा अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। कल पाटनी पुरा में तेज हवा के दौरान अवैध रूप से लगाया गया गेट-बैनर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे ने नगर निगम की उस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें विज्ञापन स्ट्रक्चर लगाने से पहले उनकी जांच किए जाने का दावा किया जाता है। सवाल यह है कि जब स्ट्रक्चर की जांच और आकार- ऊंचाई के नियम तय हैं तो सड़क किनारे ऐसे ढांचे खड़े कैसे हो रहे हैं, जो हवा के एक झोंके में गिरकर किसी की जान ले सकते हैं?
सिर्फ सुंदरता नहीं, अब सुरक्षा का सवाल
इंदौर की सड़कों, चौराहों, डिवाइडरों और फुटपाथों पर लगातार बढ़ते होर्डिंग- बैनर अब यातायात में बाधा बनने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहे हैं। बड़े आकार के विज्ञापन और ऊंचे स्ट्रक्चर सड़क और पैदल चलने वालों के रास्ते के आसपास लगाए जा रहे हैं। तेज हवा में इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। काल पाटनीपुरा की घटना ने इस आशंका को हादसे में बदल दिया।
8-10 करोड़ की कमाई, एक लाख वर्गफीट का लक्ष्य- नगर
निगम आयुक्त आकाश सिंह के
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




