नगर निगम के द्वारा शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के कार्य पर एक करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। निगम की ओर से एक करोड़ के खर्चे से यह काम करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। ध्यान रहे कि इस समय इंदौर शहर के नागरिक सड़कों के गड्ढे से बेहद परेशान है। शहर में एक भी सड़क ऐसी नहीं है जो की गड्ढा विहीन हो। हर सड़क पर इतनी बड़ी संख्या में गड्ढे हो गए हैं कि वाहन चालकों के लिए वाहन लेकर सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में जब पानी गिरता है तो फिर सड़क पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक को यह मालूम ही नहीं पढ़ पाता है कि सड़क पर भरे हुए पानी के नीचे सड़क है या गड्ढा है। इस स्थिति के कारण बहुत सी दुर्घटनाएं होती है। इस स्थिति को बदलने के लिए नगर निगम के द्वारा एक करोड रुपए खर्च कर इन सभी सड़कों का पैच वर्क करवाने का काम किया जाएगा। इस काम के लिए निगम के द्वारा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




