सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शहर की पहली आदर्श सड़क से गायब हुई चमक 7 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी सड़क लंबे समय से अंधेरे में डूबी

सेल्फी पॉइंट बस स्टॉप पर छाया लापरवाही का अंधेरा

शहर की पहली आदर्श सड़क से गायब हुई चमक 7 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी सड़क लंबे समय से अंधेरे में डूबी

विधानसभा 5 के अंतर्गत पलासिया क्षेत्र में करीब नौ साल पहले 7 करोड़ की लागत से बनी शहर की पहली आदर्श सड़क वर्तमान में पिछले कुछ सालों से लगातार लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। हालात यह है कि करोड़ों की लागत वाली इस पलासिया से साकेत कॉर्नर तक की मुख्य सड़क पर लंबे समय से अंधेरा छाया हुआ है। यही नहीं सेल्फी प्वाइंट बस स्टॉप और पूरे मार्ग पर लंबे समय से सजावटी लाइटिंग पूरी तरह से खराब होकर बंद पड़ी है। जिसके कारण करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अब यह सड़क जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही का शिकार हो रही है।

यही नहीं हालात यह है कि सड़क को आदर्श बनाने के लिए यहां लगाई गई लाखों रुपए खर्च कर लाइटिंग सालों से बंद पड़ी है, यही नहीं कई जगह तो गायब भी हो चुकी है। जिसको लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण इस सड़क से अब चमक और पूरी रौनक ही गायब हो गई है।

कभी शहर के नागरिकों ने सड़क पर बैठकर किया था भोजन

बड़ी बात यह है कि कभी पलासिया क्षेत्र की इस आदर्श सड़क पर बैठकर शहर के नागरिकों ने पूर्व पार्षद एवं निगम महापौर परिषद के पूर्व सदस्य दिलीप शर्मा के आह्वान पर उक्त आदर्श सड़क पर बैठकर टिफिन पार्टी कर सड़क पर भोजन भी किया था। अपनों के साथ सैल्फी भी खिचवाई थी। आज उसी आदर्श सड़क की खराब हालत पर सवाल उठ रहें है। लोगों की नाराजगी है कि 7 करोड़ लगाने के बाद भी अब सड़क की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई। वर्तमान में सड़क पर लापरवाही का ऐसा अंधेरा छाया है कि लंबे समय से बंद पड़ी ना लाइटिंग चालू हो रही है ना सामान की सुरक्षा हो पा रही है। हालत यह है कि यहां लगे कीमती सामान और सेल्फी प्वाइंट पर लगी आकर्षक लाइटिंग धीरे-धीरे गायब हो रही है, या टूट- फूट कर खराब हो रही है। जिसकी ना सुरक्षा हो पा रही है ना सुधारकर नई लाइटिंग लग पा रही है। जिसके कारण लंबे समय से यहां अंधेरा छाया हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें