शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा
इंदौर

शहर की बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के प्रयास एमडी सिंह ने-33 केवी फीडरों के अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिंग का कार्य देखा

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा हैं कि इंदौर महानगरीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।…

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा हैं कि इंदौर महानगरीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नए कार्य समय-समय पर होंगे, साथ ही मेंटेनेंस गतिविधियों को भी अत्याधुनिक तरीके से गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में और बढ़ोत्तरी हो सके। सिंह ने उक्ताशय के विचार पोलोग्राउंड स्थित चंबल अति उच्चदाब बिजली सब स्टेशन से 33 केवी के 16 फीडरों की अत्याधुनिक तरीके से डक्ट निर्माण और अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से कनेक्टिविटी कार्य के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए। सिंह ने कहा कि लंबे समय से ग्रिडों से फीडरों की कनेक्टिविटी के अत्याधुनिकीकरण की आवश्यकता थी, जिसे कंपनी के कार्मिकों ने सीमित अवधि में पूर्ण किया हैं। इससे शहर के पूर्व संभाग के एमजी रोड, सरवटे, रेलवे स्टेशन, पश्चिम संभाग के उज्जैन रोड, किला मैदान, एयरपोर्ट रोड, जवाहर मार्ग, मध्य शहर संभाग के राजमोहल्ला क्षेत्र, उत्तर संभाग के भागीरथपुरा, सांवेर रोड एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ होगा। शहर में आपूर्ति सुधार के सिलसिले में कवर्ड कंडक्टर का कार्य भी प्रारंभ किया गया हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें