शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कंडीलपुरा में नागरिक खुद तोड़ने लगे अपने निर्माण

चौड़ा करने के लिए पहले से मौजूद लोगों के घर का कितना हिस्सा तोड़ना पड़ेगा इसका निशान भी निगम के द्वारा लगाया जा चुका है। निगम की ओर से क्षेत्र…

कंडीलपुरा में नागरिक खुद तोड़ने लगे अपने निर्माण

चौड़ा करने के लिए पहले से मौजूद लोगों के घर का कितना हिस्सा तोड़ना पड़ेगा इसका निशान भी निगम के द्वारा लगाया जा चुका है। निगम की ओर से क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के नाम पर नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इस नोटिस में नगर निगम के द्वारा हर व्यक्ति को यह बता दिया गया है कि उसके मकान का कितना हिस्सा सड़क की चौड़ाई में आ रहा है। यह जानकारी देने के साथ ही नगर निगम के द्वारा संबंधित व्यक्ति से अपने मकान के बाधक हिस्से को हटाने के लिए कहा गया है। निगम के द्वारा दिए गए इस नोटिस के बाद नागरिकों के द्वारा कोई ज्यादा चिंता नहीं पाली जा रही थी। पिछले तीन दिन में नगर निगम के द्वारा आर ई 2 सड़क के लिए जिस तरह से बिचोली मर्दाना और मूसाखेड़ी क्षेत्र की कॉलोनी शिवनगर तथा शिव दर्शन नगर में तोड़फोड़ की गई है उससे इस क्षेत्र के नागरिकों में भी डर की स्थिति बन गई है। इस डर का ही यह परिणाम रहा कि आज नागरिकों के द्वारा मजदूर लगाकर अपने घर तुड़वाना शुरू कर दिए गए। पूरे कंडीलपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों के द्वारा अपने घर के हिस्से तुड़वाए जा रहे हैं। यह क्षेत्र गरीब नागरिकों के निवास वाला क्षेत्र है। ऐसे में नागरिक जब अपने घर के हिस्से तुड़वा लेंगे तो फिर उसकी मरम्मत करवाना भी उनके लिए मुश्किल और चुनौती पूर्ण हो जाएगा। दीपावली के त्यौहार की निकटता को देखते हुए इन नागरिकों के लिए अपना घर सही करना एक बड़ी चुनौती साबित होगा। इस समय नगर निगम के द्वारा तोड़फोड़ तो करवाई जा रही है लेकिन दीपावली के पहले सड़क का निर्माण कर पाना नगर निगम के लिए भी संभव नहीं होगा। फिर सड़क दीपावली के पहले या बाद में बने इससे नगर निगम के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनकी ओर से तो दबाव बना दिया गया था, जिसके चलते हुए लोगों ने निर्माण तोड़कर सड़क को रास्ता देने का काम करने की पहल की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4