मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बच्चों को ठूंस-ठूंस कर गाड़ियों में भरने के वीडियो वायरल

जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अब छोटी-छोटी गाड़ियों में बड़ी संख्या में बच्चों को भरकर स्कूल और कोचिंग क्लास ले जाने…

जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अब छोटी-छोटी गाड़ियों में बड़ी संख्या में बच्चों को भरकर स्कूल और कोचिंग क्लास ले जाने के दृश्य सामने आ रहे हैं। इसी तरह के गाड़ियों के वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस बार नए सत्र शुरू होने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियों में ओवरलोड को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सुबह के समय तो ऑटो रिक्शा में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को भर दिया जाता है कि देखने वाला व्यक्ति भी देखता रह जाता है। प्रशासन की कार्रवाई शुरू नहीं होने के कारण इस तरह ओवरलोड गाड़ी कार्रवाई शुरू की जाए। चलाने का मामला बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को रोकने के कोई प्रयास इस समय तो नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले समय में यदि परिवहन विभाग सक्रिय नहीं हुआ तो किसी भी दिन इस तरह की गाड़ियों से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आवश्यकता इस बात की है कि कोई दुर्घटना हो उसके पहले ही

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें