म्यूज पिंच द्वारा आज प्रशासन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर में युवाओं से आज चर्चा का आयोजन रखा गया था। इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी और प्रशासन ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले आयोजन में बुक करा दिया गया था। अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया, जिससे कार्यक्रम पर कहीं ना कहीं प्रभाव दिखाई देगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में पिछले माह के अन्त में छात्रों की गूंज कार्यक्रम रीजनल पार्क में हुआ था, उसी के मुकाबले यह आयोजन आज मोहन की गूंज के रूप में किया जाना था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता भी होने वाली थी। मौके पर युवा अपने मुद्दे उठाते, जिसका जवाब डॉ. मोहन यादव देते। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन अचानक संदेश आया कि मुख्यमंत्री इंदौर नहीं आ रहे हैं। इस कारण यह कार्यक्रम अब मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बगैर होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




