शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पैतृक मकान तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने उठाई गेती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में अलग मिसाल पेश करते हुए अपने ही पैतृक मकान पर गेती चलाई है। बताया जा रहै है सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन…

पैतृक मकान तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने उठाई गेती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में अलग मिसाल पेश करते हुए अपने ही पैतृक मकान पर गेती चलाई है। बताया जा रहै है सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लम्बी सड़क पर चौड़ीकरण होना है। इस सड़क पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी है। व्यवस्था की दृष्टि से इस सड़क का चौड़ीकरण महत्वपूर्ण है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पैतृक मकान पर गेती चलाते हुए इसे तोड़ने का काम शुरू करवाया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में चौड़ीकरण का काम चल रहा है, कई मकान तोड़े गए हैं, कइयों को इसका मुआवजा भी मिला है, ऐसे में खुद का पैतृक मकान तुड़वाने की शुरूआत मुख्यमंत्री ने करवाई और एक मिसाल पेश की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें