शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

छोटा बांगडदा का प्लाट सवा 3 करोड़ में

कॉलोनी के बंधक भूखंड को स्मार्ट सिटी कंपनी बेचेगी

एक कॉलोनी के द्वारा बंधक रखे गए भूखंड को अब स्मार्ट सिटी कंपनी बेचेगी। कंपनी के द्वारा इस एक प्लांट की कीमत 3.25 करोड रुपए रखी गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा इंदौर नगर निगम के कॉलोनी सेल के द्वारा 15 अप्रैल 2026 को जारी किए गए आदेश के क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

इस आदेश के अनुसार ग्राम छोटा बांगडदा स्थित कॉलोनी इशा कॉरिडोर के आवासीय उपयोग के बंधक भूखंड को भूस्वामी अधिकार के आधार पर विक्रय किया जाएगा। इस कॉलोनी का निर्माण सर्वे क्रमांक 33/2 के 3.047 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस कॉलोनी के भूखंड क्रमांक 7 का विकास स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इस भूखंड का क्षेत्रफल 1551 वर्ग मीटर है। इसकी दर 21000 प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। इस हिसाब से 3.25 करोड रुपए में इस प्लाट का विक्रय किया जाएगा। इसके लिए 32.58 लाख रुपए की अर्नेस्ट मनी रखी गई है। इसके लिए इच्छुक लोगों के प्रस्ताव बुलवाए गए हैं। प्रस्ताव को 13 अक्टूबर को खोला जाएगा।

श्वान अंदर ही रह गए। निगम कर्मियों ने श्वान को बाहर नहीं निकाला ऐसे में श्वान अंदर परेशान होते रहे। हालांकि पशु प्रेमियों ने उनकीाEचता की और उन्हें चैनल गेट के अंदर ही बिस्किट और अन्य सामग्री दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें